मिस्र को 2017 में मिलेगी जर्मनी निर्मित पनडुब्बी

मिस्र के नौसेना कमांडर ओसामा रेबी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि टाइप 209 की पनडुब्बी अपनी तरह की पहली पनडुब्बी होगी, जो मिस्र की नौसेना में शामिल होगी।

मिस्र के नौसेना दिवस समारोह के मद्देनजर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में रेबी ने कहा, “इस पोत का इस्तेमाल मिस्र की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए किया जाएगा।” मिस्र को जर्मनी से तीन और पनडुब्बियां मिलने वाली हैं।

कमांडर ने बताया कि मिस्र नौसेना के अधिकारी इन दिनों जर्मनी में पनडुब्बी के इस्तेमाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मध्यपूर्व में बढ़ रही अस्थिरता और सीरिया, इराक, लीबिया, यमन और दक्षिण सूडान में बढ़ रहे संघर्षो के बीच मिस्र अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493