ब्राजील की जेल में दंगा, 4 मरे

सैन्य पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात उस समय हुई जब राज्य की राजधानी रियो ब्रांको स्थित फ्रांसिस्को डी ओलिवेरा कोन्डे जेल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

पुलिस कमांडर कर्नल उलयेस अराउजो ने संवाददाताओं को बताया कि जेल में तीन कैदियों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल कैदियों का इलाज चल रहा है।

अराउजो ने बताया, “यह कैदियों के बीच की अंदरूनी लड़ाई थी, जिसमें दुर्भाग्यवश अन्य कैदी भी प्रभावित हो गए। कैदियों के कब्जे से दो हैंडगन और 12एमएम क्षमता की राइफल बरामद हुई है।

एक्रे की क्षेत्रीय सरकार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कैदियों को हथियार उपलब्ध कराने के लिए जेल के दो कर्मचारियों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493