मिस्र के सैन्य जनरल, चालक की गोली मारकर हत्या

काहिरा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार को एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और उसके ड्राइवर की उनके ही घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जनरल की पत्नी ने कहा, “शहर के उपनगर में अशांत सिनाई प्रायद्वीप में बंदूकधारियों ने ब्रिगेडियर जनरल आदेल रज्जाई पर गोलीबारी की।”

रपट के मुताबिक, गोलीबारी में रज्जाई का चालक भी मारा गया और एक अंगरक्षक घायल हो गया।

रज्जाई की पत्नी ने कहा कि घर के पास तीन आतंकवादी एक वाहन में इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने जनरल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

किसी भी समूह ने फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493