रतनगढ़ माता के मंदिर में भगदड़:200 के ऊपर मौतें

DSC_1122दतिया– रतनगढ़ वाली माता के दर्शनों को गए श्रधालुओं की मौत भगदड़ मचने से हो गयी।200 के ऊपर मौतों की पुष्टि अभी तक हो गयी है।
पुल टूटने की अफवाह के बाद किये गए लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़ से ये मौतें हुई हैं।सेवढ़ा विधायक राधेलाल बघेल ने बताया की दीपावली की दूज के बाद लगभग 15 लाख की भीड़ यहाँ होती है,इस समय नवमी के अवसर पर इससे कम भीड़ थी लेकिन प्रशासन की बदइन्तजामी की वजह से यह घटना हुई।अभी शाम होने से बचाव कार्य में मुश्किल पैदा हो रही है।
पुल से नीचे गिरे लोग नदी की तेज धार में बह गए हैं इसलिए अभी हताहतों की संख्या बताना मुश्किल है।
प्रशासन इंतजाम करने में असफल रहा है,प्रशासनिक बदइन्तजामी से यह हालत उत्पन्न हुए उसके बाद भी कोई मदद प्रशासन नहीं कर पा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493