समाचार एजेंसी ‘दोगन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बिंगोल के गर्वनर यावुज सलीम ने बताया कि यह रिमोट नियंत्रित बम हमला बिंगोल के जेंक जिले में तुर्की के पुलिस वाहन को लक्षित कर किया गया था, जब एक पुलिस वाहन वहां से गुजर रहा था। इसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई और 14 नागरिक तथा छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है।
वहीं, तुर्की के सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में पीकेके आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath