एजुकेशन ऑनलाइन (डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ईओएल डॉट सीएन) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 42 फीसदी छात्रों ने ही अमेरिका से स्नातक की डिग्री ली जो संख्या 10 साल पहले 80 फीसदी थी। इस तरह से इन छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
लेकिन, इसी के साथ अमेरिका में पढ़ने वाले चीन के हाईस्कूल छात्रों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पढ़ रहे कुल चीनी छात्रों में 52 फीसदी हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में पढ़ने वाले चीनी छात्रों की तादाद में तेजी से वृद्धि हुई है। 2015 में 5,20,000 से अधिक छात्रों ने विदेश में पढ़ाई की। साल 2016 में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका चीनी छात्रों का पसंदीदा शिक्षण स्थल है। अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों की संख्या 2016 में अभी 3,23,000 तक पहुंच चुकी है।
dharmpath.com dharmpath