‘ऐ दिल..’ में अंग प्रदर्शन या किसिंग सीन नहीं : ऐश्वर्या

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कोई अंग प्रदर्शन या किसिंग सीन नहीं है।

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कोई अंग प्रदर्शन या किसिंग सीन नहीं है।

करन जौहर की इस चर्चित फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म में कोई भी फूहड़ दृश्य नहीं फिल्माया गया है।

उन दृश्यों का जिक्र कर फिल्म में अपने चरित्र के बारे में ऐश्वर्या ने कहा, “सबा खान के चरित्र को बहुत शानदार, कुलीन और गरिमामय ढंग से पेश किया गया है। अयान (रणबीर कपूर) के जीवन पर उसका गहरा प्रभाव है।”

उन्होंने कहा, “उसका रवैया उसे एक आकर्षक महिला बनाता है। हमारा इरादा अंग प्रदर्शन, किसिंग सीन या उत्तेजक दृश्यों का दिखाने का नहीं था। यह सबा और अयान के रिश्ते के बारे में है।”

अभिनेत्री ने कहा कि सबा के चरित्र को निभाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।

फिल्म में अनुष्का के होने के कारण किसी तरह की असुरक्षा से इनकार करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि दोनों के बीच ज्यादा दृश्य नहीं फिल्माएं गए हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण दृश्य में तीनों (ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का) साथ आते हैं। किसी को कोई परेशानी या असुरक्षा नहीं हुई। सब अच्छे हैं। उनके इस जवाब पर अनुष्का मुस्कुरा पड़ी।

निर्देशक करन जौहर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन 18वें मुंबई फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में जियो मामी फिल्म मेला में शामिल हुईं।

‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने के कारण यह फिल्म सुर्खियों में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493