उप्र : चुनावी तैयारियों की कसरत में जुटीं पार्टियां

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों से अभी से कसरत करा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों से अभी से कसरत करा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

सपा और कांग्रेस के बाद भाजपा भी अब अपनी परिवर्तन रैली शुरू करने जा रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती भी प्रदेश के कई कोनों में गत दिनों चुनावी रैलियां आयोजित कर चुकी हैं।

बसपा की चुनावी कसरत पर यदि चर्चा करें तो बसपा पहले चरण में विधानसभा स्तरीय ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन’ आयोजित कर चुकी है। दूसरे चरण में बसपा का विधानसभा स्तरीय सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 5 नवंबर से भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा लेकर निकलने जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की 4 परिवर्तन यात्राएं अलग-अलग दिनों में निकलेंगी जो प्रदेश की समस्त 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी। भाजपा अपनी इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी।

इसी तरह कांग्रेस ने अपनी 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी किसान यात्रा पर अपनी चुनावी कसरत की। वहीं अब कांग्रेस पार्टी राहुल संदेश यात्रा पर कसरत कर रही है।

सूबे के सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी भी दो चरणों में मुलायम संदेश यात्रा पर अपनी चुनावी कसरत कर चुकी है। वहीं आगामी दिनों में सपा तीसरे चरण की मुलायम संदेश यात्रा वाराणसी से निकालने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493