अफगानिस्तान में तालिबान का हमला नाकाम, 32 आतंकवादी ढेर

काबुल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जौजजान प्रांत में फैजाबाद जिले पर कब्जे के लिए तालिबान के हमले को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, “तालिबान ने फैजाबाद जिले पर शनिवार को हमला शुरू किया था, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान 32 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए।”

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 60 से अधिक आतंकवादी घायल हुए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पड़ोसी मंजिगाक जिले के पुलिस प्रमुख मारे गए।

जौजजान प्रांत की राजधानी शबरगान सहित प्रांत के कई हिस्सों में सक्रिय तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493