चाहता हूं कंगना संग काम करना : सुशांत

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में आई फिल्म ‘एम.एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से सफलता का स्वाद चख रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कंगना रानौत की प्रशंसा की और कहा कि वह इस अद्भुत अभिनेत्री के साथ काम करने के इच्छुक हैं।

सुशांत ने जूम चैनल के कार्यक्रम ‘दिवाली बिट्स’ में कहा, “मैं कंगना रानौत के साथ काम करना चाहता हूं, क्योंकि वह बेहद क्षमतावान और अद्भुत कलाकार हैं।”

अभिनेता ने फिल्म ‘पीके’ में साथ काम करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पसंदीदा अभिनेत्री बताया।

उन्होंने कहा, “अनुष्का मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है, क्योंकि वह बेहद सहज है।”

वहीं जल्द ही सुशांत अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उन्होंने हाल में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘तकदुम’ की शूटिंग शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493