अक्षय कुमार ‘जान बचाओ’ अभियान के एम्बेसडर

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने फिटनेस मंत्र के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को ‘जान बचाओ’ स्वास्थ्य अभियान के एम्बेसडर के रूप में उतारा गया है।

भामला फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ भामला ने अक्षय के साथ बृहन्मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के स्वास्थ्य एम्बेसडर के रूप में करार किया है।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अभियान एमसीजीएम और फाउंडेशन की एक अनोखी पहल है। इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

‘लगे रहो मुन्ना भाई’,’थ्री ईडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हिरानी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।

हिरानी ने कहा,”यह एक बड़ा कदम है और हम खुश हैं कि इसमें अक्षय जैसा चेहरा है। यह विचार सुस्त जीवनशैली को छोड़ने और देर होने से पहले खुद को बचाने के लिए है। हमने इस वीडियो को बनाने का आनंद लिया।”

उल्लेखनीय है कि बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान में महानायक अमिताभ बच्चन को शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493