रिचर्ड को वित्तीय सहायता की आवश्यकता नहीं

लंदन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक क्लिफ रिचर्ड ने रॉड स्टीवर्ट को आश्वस्त किया है कि कानूनी फीस भरने के लिए उन्हें उनसे आर्थिक सहायता नहीं चाहिए।

‘डेविल वूमैन’ जैसे हिट गीत दे चुके क्लिफ बीबीसी और साउथ यॉर्कशायर पुलिस पर मुकदमे की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोनों ने बाल शोषण मामले में उन्हें संदिग्ध बनाया, और 2014 में उनके बर्कशायर मैंशन पर मारे गए छापे का सार्वजनिक प्रसारण किया था। क्लिप के खिलाफ वर्ष 1958 और 1983 के दौरान यौन शोषण के चार आरोप लगाए गए थे, और इसे लेकर उनके खिलाफ 22 महीने तक जांच चली थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जब वह गायक रॉड स्टीवर्ट से जुड़े थे तो उन्होंने आधा कानूनी बिल का भुगतान करने की पेशकश की। लेकिन रिचर्ड ने उनकी मदद लेने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है।

रिचर्ड ने हेलो पत्रिका को बताया,”मैं बहुत उत्साहित था। उन्होंने दिल जीत लेने वाली बात कही और मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद आई कि उन्होंने कानूनी फीस में मदद के लिए कहा।”

उन्होंने कहा,”इसके बाद मैंने उन्हें इमेल किया। चिंता न करें। मैं तैयार हूं। आपकी आर्थिक सहायता की आवश्यकता नहीं होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493