संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दुजारिक ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अफगान मिनिस्ट्री ऑफ काउंटर नारकोटिक्स और यूएनओडीसी के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि 2016 में अफीम उत्पादन 2015 के स्तर की तुलना 43 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4,800 मीट्रिक टन रहा।
दुजारिक के अनुसार, “अफीम की खेती के क्षेत्र में भी 2015 के स्तरों से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”
यूएनओडीसी के कार्यकारी निदेशक युरी फेदोतोव ने कहा कि यह नई रिपोर्ट अफगानिस्तान में मादक पदार्थो से निपटने के प्रयासों और विकास, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर इनके प्रभावों पर चिंताएं उत्पन्न करने वाली हैं।
dharmpath.com dharmpath