मेजू ने भारत में नया स्मार्टफोन एम3एस लांच किया

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेजू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन एम3एस उतारा जो एक्सक्लूसिव रूप से स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।

यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम के साथ और दूसरा 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ। इनकी कीमतें क्रमश: 7,999 रुपया और 9,299 रुपये रखी गई हैं।

मेजू एम3एस में 5 इंच एचडी स्क्रीन, ऑक्टाकोर ए53 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल पिछला कैमरा, 5 मेगापिक्सल अगला कैमरा, एफ 2.0 अपरचर है। इसकी बॉडी फुल मेटल है और यह एंड्रायड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित फ्लाईमी 5 पर चलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493