जल्द घर बसाना चाहते हैं अली फजल

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता अली फजल ने बताया कि वह जल्दी ही शादी कर घर बसाना चाहते हैं।

अली ने फोन पर आईएएनएस से कहा,”अगर आप बात करें कि मैं पांच साल बाद कैसा दिखूंगा। तो उम्मीद है तब तक मैं शादी कर लूं। मैं अपना घर बसाना चाहता हूं।”

‘फ्यूरियस 7’ में दिखाई दे चुके अली जल्द ही अंग्रेजी फिल्म ‘विक्टोरिया और अब्दुल’ में हॉलीवुड दिग्गज जूडी डेंच के साथ नजर आएंगे।

उन्होंने बताया,”यहां लंदन में अपनी अंग्रेजी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मैं भारत वापस आऊंगा और ‘फुकरे’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करुं गा। यहां दो अन्य फिल्में हैं। हालांकि, शेड्यूल थोड़ा तंग है। मेरे करियर में बहुत कुछ है इसलिए मैं खुश हूं, लेकिन मैं अपने निजी जीवन को भी संतुलित रख सकता हूं।”

अली फजल, वर्ष 2009 की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘अपनी छाप छोड़ने के बाद ‘फुकरे’,’बॉबी जासूस’, ‘सोनाली केबल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493