काबुल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के घोर प्रांत में आतंकवादियों ने 36 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घोर प्रांत के गवर्नर मोहम्मद नासिर खाजा ने बताया, “आतंकवादियों ने प्रांतीय राजधानी फिरोज कोह में मंगलवार रात हमला कर दिया था। सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान उन्होंने कई लोगों को बंधक बना लिया था। इस बीच सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया। बाद में आतंकवादियों ने बंधकों को गोली मार दी।”
उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अन्य जानकारियां बाद में दी जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath