बान की-मून ने पाकिस्तान हमले की निंदा की

तीन आत्मघाती आतंकवादियों ने सोमवार रात क्वेटा में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी पर हमला कर दिया था, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 अन्य घायल हो गए।

बान के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, “महासचिव ने मृतकों के परिवारों, सरकार और पाकिस्तान के लोगों के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।”

बयान के अनुसार, “उन्होंने इस घृणित कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही।”

पाकिस्तानी तालिबान के एक समूह और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अलग-अलग बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने घातक हमले के लिए सांप्रदायिक समूह ‘लश्कर-ए-झांगवी’ को दोषी ठहराया था।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादी इस तरह के कायराना हमलों से मुल्क को हतोत्साहित नहीं कर सकते। आतंकवाद के खिलाफ देश की जंग को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493