केन्याता ने एक बयान में कहा कि 2,655 पुरुषों और 92 महिलाओं सहित कुल 2,747 दोषियों को मौत की सजा से मुक्त कर दिया गया है।
केन्या में इससे पहले सजायाफ्ता कैदियों के मृत्यु दंड को आजीवन कारावास में बदलने का निर्णय 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति म्वाई किबाकी ने किया था।
इसके अतिरिक्त केन्याता ने लंबे समय से जेल में बंद 102 कैदियों को रिहा करने के लिए क्षमा वारंट पर भी हस्ताक्षर किए।
यह कदम केन्याता द्वारा पिछले सप्ताह करीब 7,000 से अपराधियों को माफी देने के बाद उठाया गया है। ये छोटे-मोटे अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए थे और इनकी सजा लगभग पूरी होने वाली थी। उन्होंने अदालतों में लंबित भ्रष्टाचार के मामलों के जल्द निपटारे पर भी जोर दिया था।
dharmpath.com dharmpath