नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘फैंटम फिल्म्स’ ने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, जिसके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी हैं। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यहां अनोखी बात यह है कि इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज तो हुआ है, लेकिन इस फिल्म का कोई नाम नहीं है।
खबरों के अनुसार, विक्रमादित्य मोटवानी की अगली फिल्म को प्रयोगात्मक रूप से ट्रापेड नाम दिया गया है। इसका प्रीमियर बुधवार को मुंबई फिल्मोत्सव में होगा। इस फिल्म में आपको सिटीलाइट फिल्म से अपनी अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता राजकुमार राव दिखेंगे। वहीं विक्रमादित्य की यह तीसरी फिल्म होगी। इस से पहले वह फिल्म ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म का टीजर पोस्टर बिना किसी नाम के रिलीज हुआ है और कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रीमियर के बाद ही फिल्म का नाम तय होगा। ऐसा पहली बार हुआ है की फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, लेकिन फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।
अभी के लिए फिल्म का शीर्षक ट्रापेड है, लेकिन यह फिल्म के प्रीमियर के बाद बदल दिया जाएगा। वही हमारे देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव अपनी दमदार अभिनय से एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने आ रहे हैं।
यह फिल्म एक अस्तित्व नाटकीय पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव को 25 दिन के लिए मुंबई के एक फ्लैट में बंद कर दिया जाता है। यह फिल्म पिछले साल एक महीने से भी कम समय में शूट की गई है।
राजुकमार राव ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म उनके बहुत करीब है और इस फिल्म का प्रीमियर एमएएमआई में होना ही इस फिल्म को और खास बनाता है। वह इस फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी के साथ शूट करने का उनका अनुभव उनके लिए हमेशा बहुत यादगार रहेगा।
विक्रमादित्य ने भी फिल्म के बारे में बताया कि वह फिल्म के प्रीमियर को लेकर थोड़े डरे हुए हैं और थोड़े उन्मादपूर्ण भी हैं। यह फिल्म मुंबई पर आधारित है और उसका प्रीमियर उसी शहर के लोगों के सामने होना और इतने बड़े फिल्मोत्सव में होना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
dharmpath.com dharmpath