‘कहानी 2..’ अलग तरह की कहानी है : सुजॉय घोष

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘कहानी’ के निर्देशक सुजॉय घोष इसकी अगली कड़ी के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि ‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ की कहानी बिल्कुल अलग तरह की है।

फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर सुजॉय घोष ने कहा, “इस बार हमारे पास दुर्गा रानी सिंह है। जब हम फिल्म बनाने के लिए तैयार हुए तो हमने निर्णय लिया कि इस फिल्म में इसकी पिछली कड़ी ‘कहानी’ से जुड़ी कुछ नहीं होगी। हम इसकी अलग कहानी बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बेहद मजेदार किरदार है।

दुर्गा रानी सिंह नाम के बारे में बात करते हुए सुजॉय ने कहा, “हमें वास्तव में यह नाम पसंद था। मुझे लगता है सीक्वल में किरदार के नाम की अपनी पहचान होनी चाहिए। वह चाहे विद्या बागची हो या दुर्गा रानी सिंह।”

‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493