ट्रेन एप्प ‘इक्सिगो ट्रेन्स’ अब हिंदी में भी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का प्रमुख ट्रेन एप ‘इक्सिगो ट्रेन्स’ अब हिंदी में भी भी उपलब्ध है। इस एप को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और प्रति माह 25 करोड़ पेजव्यू इसे मिलते हैं।

इक्सिगों ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि अब इस एप पर ट्रेन सर्च, ट्रेन उपलब्धता, पीएनआर स्टेटस आदि सुविधाएं हिंदी में उपलब्ध है। साथ ही इक्सिगो ट्रेन्स एप के जरिए सीधे स्टेशन तक के लिए उबर या ओला कैब राइड या फिर रेडबस से बस टिकटों को भी बुक किया जा सकता है।

इक्सिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सहसंस्थापक आलोक बाजपेयी ने बताया, “इंटरनेट यूजर्स के बीच हिंदी का प्रयोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सालाना 94 फीसदी की दर से वृद्धि हो रही है, जबकि अंग्रेजी के प्रयोग में सालाना केवल 19 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। हमारा अनुमान है कि 2017 तक भारतीय इंटरनेट यूजर बेस 50 करोड़ तक पहुंच जाएगा और हर पांच में से एक यूजर हिंदी का प्रयोग करना पसंद करेगा।”

उन्होंने आगे बताया, “इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने इस एप का हिंदी संस्करण बनाने का निर्णय लिया। हमारी योजना इस एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस साल के अंत तक इसमें चार अन्य स्थानीय भाषाओं को जोड़ने की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493