नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी घरेलू उपकरण निर्माता इनाल्सा होम अप्लायंसेज ने दीपावली के शुभ अवसर पर रसोई और घरेलू उपकरणों की विस्तृत श्रृंखला पेश की है।
इनाल्सा की यह नवीन श्रृंखला देश के 40 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है।
नए उत्पादों और ऑफर्स की घोषणा करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र चौहान ने कहा, “भारतीय उपभोक्ताओं के लिए छोटे घरेलू उपकरणों की श्रेणी में इनाल्सा दशकों से पहली पसंद रहा है। खरीदारी त्यौहारों के लिए हो, उपहार देना हो या आरामदेह और सरल जीवन चाहने वाले उपभोक्ता हों। दीवाली के मौसम में हमेशा इनाल्सा के घरेलू उपकरणों की भारी मांग रहती है। इस साल बाजार की भावनाएं सकारात्मक हैं और त्यौहारी खरीद का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसे में हमें यकीन है कि त्यौहार की अवधि में हमारी बिक्री में 20 से 22 फीसदी का इजाफा होगा।”
कंपनी की ओर से दिवाली के लिए पेश किए गए ऑफर्स में पुराने फूड प्रोसेसर (एमजी/जेएमजी)को बदलकर नए मैक्सी प्रीमिया फूड प्रोसेसर की खरीद पर उपभोक्ता 1,500 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी हेयर स्टाइलिंग सेट का एक खास त्यौहारी उपहार दे रही है। स्पेशल ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को कॉम्पैक्ट प्लस मिक्सर ग्राइंडर (750 वाट) या चैम्पियन जूसर मिक्सर ग्राइंडर (450 वाट) की खरीद पर एक इलेक्ट्रिक केटली या एक ड्राई आयरन पूरी तरह मुफ्त मिलेगा। स्पेशल कॉम्बो ऑफर के तहत उपभोक्ता क्रूज एसी कूकर हुड और स्पार्क 4बी एसएस ग्लास कुक टॉप क्रमश: 37,495 रुपये और 17,995 रुपये में खरीद सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath