फेबियानो ने तियानजिन को अलविदा कहा

रियो डी जनेरियो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर लुइस फेबियानो ने चीन के क्लब तियानजिन क्वानजियान के साथ छोड़ दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि ब्राजीली मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।

35 साल के फेबियानो ने 2017 में चीनी सुपर लीग में तियानजिन को स्थान दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।

बीते सप्ताह इस चीनी क्लब ने फर्स्ट डिविजन का खिताब जीता था और इसके लिए फेबियानो ने कुल 23 गोल किए। कहा जा रहा है कि फेबियानो ने क्लब के साथ आपसी सहमति के बाद उसे अलविदा कहा है।

फेबियानो ने इस साल जनवरी में साओ पाउलो का साथ छोड़ते हुए तियानजिन के साथ करार किया था। उनका करार एक साल के लिए था लेकिन उसमें एक साल के विस्तार की सम्भावना रखी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493