मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अनुजा चौहान के उपन्यास ‘बैटल फॉर बिटोरा’ पर बन रही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। सोनम ने इसमें एनिमेशन विशेषज्ञ का किरदार निभाया है।
इस फिल्म की निर्माता रेहा कपूर हैं और इसका निर्देशन शशांक घोष ने किया है।
जियो मामी के 18वें मुंबई फिल्मोत्सव के दौरान जब सोनम से उनके पसंदीदा लेखक के बारे में पूछा गया, तो प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, “मुझे अनुजा चौहान का काम पसंद है। उन्होंने युवा लड़कियों पर कुछ अच्छी किताबें लिखी हैं। जैसे ‘द जोया फेक्टर’ और ‘बैटल ऑफ बिटोरा’। मैं ‘बैटल ऑफ बिटोरा’ के स्क्रीन पर आने का इंतजार कर रही हूं।”
सोनम को घोष द्वारा निर्देशित ‘वीरे दी वेडिंग’ का भी इंतजार है। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath