प्यार खूबसूरत अहसास है : सुरभि चंदना

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में अन्निका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सुरभि चंदना का मानना है कि प्यार खूबसूरत एहसास है और जिसे होता है वो दुनिया में सबसे खुशकिस्मत है।

शो के मौजूदा ट्रैक में सुरभि दुविधा में हैं। वहीं शिवाय (नकुल मेहता) भी इससे गुजर रहे हैं और एक-दूसरे से प्यार के अहसास को लेकर उलझन में हैं।

सुरभि ने कहा, “प्यार एक खूबसूरत अहसास है। प्यार खूबसूरत भावना है और जिसे भी प्यार होता है, वह दुनिया में बहुत भाग्यशाली है।”

उन्होंने कहा, “अन्निका शिवाय के लिए अपने प्यार को लेकर उलझन में हैं, उनके लिए प्यार की भावना मजबूत है। कुल मिलाकर, हम अन्निका और शिवाय के बीच खास पलों को देखने के लिए उत्साहित हैं।”

‘इश्कबाज’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493