रोसबर्ग से एफ-1 शीर्ष स्थान छीनना अब मुश्किल : हैमिल्टन

मेक्सिको सिटी, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 चालक लुईस हैमिल्टन ने कहा कि मर्सिडीज टीम के साथी चालक जर्मनी के निको रोसबर्ग को पछाड़कर इस वर्ष एफ-1 चैम्पियनशिप खिताब जीतना आसान नहीं रह गया है।

रोसबर्ग पूरे 26 अंकों की बढ़त लेकर हैमिल्टन से आगे हैं, जबकि मौजूदा सत्र में अब तीन एफ-1 रेस और होनी है।

समाचार-पत्र ‘गार्जियन’ ने हैमिल्टन के हवाले से कहा है, “मैं कभी ऐसा नहीं चाहता कि ग्रांप्री. या किसी अन्य रेस में मुझे आसान जीत मिले। मुझे ऐसी चीजें करना पसंद है, जो कठिन और मुश्किल हो।”

हैमिल्टन ने कहा, “अगर मैं पर्वतारोहण करूं तो कभी आसान चढ़ाई की तरफ नहीं जाऊंगा, बल्कि सबसे कठिन चढ़ाई चढ़ना चाहूंगा। कभी मैं इसमें सफल होता हूं और कभी-कभी नहीं। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं।”

छह रेस पहले तक हैमिल्टन को बढ़त हासिल थी, लेकिन उसके बाद रोसबर्ग ने लगातार जीत हासिल की और हैमिल्टन को कुछ रेसों में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा तो कुछ रेसों में वह अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। परिणामस्वरूप रोसबर्ग का इस वर्ष का एफ-1 चैम्पियनशिप जीतना लगभग तय हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493