पीसीबी ने अफरीदी, अजमल को नहीं किया करारबद्ध

इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और ऑफ स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को 2016-17 सीजन के लिए अपने केंद्रीय करार में शामिल नहीं किया है।

अफरीदी इससे पहले ए-कैटोगरी में थे जबकि अजमल बी-कैटोगरी में करारबद्ध थे।

पीसीबी ने कहा है कि चार अलग वर्गो में 30 खिलाड़ियों को करारबद्ध किया गया है। ए-कैटोगरी में टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक, सीमित ओवरों के कप्तान अजहर अली और टी-20 कप्तान सरफराज अहमद शामिल हैं।

इस वर्ग में मोहम्मद हफीज, यूनुस खान, शोएब मलिक और यासिर शाह को भी जगह मिली है जबकि बी-कैटोगरी में वहाब रियाज, राहत अली, असद शफीक और मोहम्मद आमिर शामिल हैं।

तीसरे वर्ग में मोहम्मद इरफान, समी असलम, बाबर आजम, हसन अली जैसे खिलाड़ी हैं जबकि चौथे वर्ग में अनवर अली, मोहम्मद असगर, अहमद शहजाद, शारजील खान और सोहैल खान जैसे खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493