एयरबैग में खराबी वाले 819598 वाहन वापस मगाएगी टोयोटा

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। टोयोटा चीन में एयरबैग में खराबी वाले 8,19,598 वाहनों को वापस मंगाएगी। चीन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली शीर्ष संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंसपेक्शन एंड क्वेरेनटाइन द्वारा दाखिल रपट के मुताबिक, इस कदम के तहत एक मई, 2007 से 29 अगस्त, 2013 के बीच बने वायोस, कोरोला, कोरोला इएक्स और यारिस मॉडल आएंगे।

यह वापसी 30 नबंवर से शुरू होगी और टोयोटा के डीलर खराब पुर्जे को बदलने का कोई शुल्क नहीं लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493