नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 6.7 फीसदी बढ़कर 1123 करोड़ रुपये हो गया है, वित्त वर्ष 2016 की समान तिमाही में यह 1052 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 0.4 फीसदी बढ़कर 6432 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016 की समान अवधि में यह 6407 करोड़ रुपये थी।
साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1316 करोड़ रुपये से घटकर 1296 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 21.5 फीसदी से घटकर 21.4 फीसदी रहा है।
कंपनी द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू बाजार में बाइक की बिक्री में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि दोपहिया वाहन उद्योग की वृद्धि दर 17 फीसदी रही है।
dharmpath.com dharmpath