बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। माजदा ने चीन में 24,799 माजदा 6 सेडान कारों को पिछले दरवाजे में खराबी के कारण वापस मंगाएगी। देश के शीर्ष गुणवत्ता नियंत्रक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्सन एंड क्वारेनटाइन द्वारा दाखिल रपट के मुताबिक, इस खराबी से प्रभावित वाहन 12 अक्टूबर, 2009 से 23 दिसंबर, 2015 के बीच बने हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दरवाजे में इस खराबी से यात्रियों के घायल होने की संभावना है। यह वापसी 14 अप्रैल, 2017 से शुरू होगी और डीलर खराब पुर्जे को बिना किसी के शुल्क के बदलेंगे।
dharmpath.com dharmpath