मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आदित्य बिरला समूह की प्रमुख कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमटेड का सितंबर में खत्म हुई तिमाही का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 856 करोड़ रुपये रहा, जोकि वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 562 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि ‘उच्च परिचालन लाभ और कम ब्याज लागत’ के कारण मुनाफे में वृद्धि हुई है।
समीक्षा अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 2.7 फीसदी बढ़कर 8,387 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 8,166 करोड़ रुपये था।
कंपनी के विसकस स्टेपल फाइबर (वीएसएफ) व्यापार में बिक्री में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और घरेलू बाजार में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, केमिकल कारोबार में 8 फीसदी की बढो़तरी हुई।
इस दौरान कंपनी की सहयोगी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक का राजस्व 5,772 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,919 करोड़ रुपये था।
dharmpath.com dharmpath