विशाखापट्टनम एकदिवसीय : भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

विशाखापट्टनम, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है। कीवी टीम में एंटन डेविक के स्थान पर कोरी एंडरसन को शामिल किया है।

भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। धवल कुलकर्णी के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है, वहीं हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जयंत यादव, उमेशकुमार तिलक यादव और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जिम्मी नीशम, बी.जे. वॉटलिंग, कोरी एंडरसन, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493