टेनिस : रादवांस्का, केर्बर में होगा डब्ल्यूटीए फाइनल्स का सेमीफाइनल

सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का का वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट-डब्ल्यूटीए फाइनल्स का सेमीफाइनल मुकाबला सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जर्मनी की टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर के खिलाफ होगा।

रादवांस्का ने शुक्रवार को खेले गए अपने ग्रुप मैच में चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लीसकोवा को 7-5 6-3 से मात देकर के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

इससे पहले, केर्बर ने गुरुवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में अमेरिकी की मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

इसके अलावा, रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनका मुकाबला रोमानिया को सिमोना हालेप को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा से होगा। सिबुल्कोवा ने हालेप को 6-3, 7-6 (5) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493