हॉकी : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष टीम

कुआंटान (मलेशिया), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष सीनियर हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

निर्धारित समय का खेल 2-2 से बराबर रहने के बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट हुआ।

पेनाल्टी शूटआउट में 3-3 से स्कोर बराबर रहने के बाद भारतीय गोलकीपर दक्षिण कोरिया का चौथा प्रयास विफल करने में तो सफल रहे, लेकिन गलत टैकल की वजह से कोरिया को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर वे गोल कर 4-4 से बराबरी करने में सफल रहे।

भारत को भी उसके पांचवें प्रयास में गलत टैकल के कारण पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और भारतीय टीम ने 5-4 से बढ़त ले ली। इसके बाद भारतीय गोलकीपर ने कोरिया के पांचवें प्रयास को विफल करते हुए जीत भारत की झोली में डाल दिया।

इसस पहले, निर्धारित समय के खेल में भारत के लिए तलविंदर सिंह ने 15वें मिनट में और रमनदीप ने 55वें मिनट में गोल दागे। वहीं दक्षिण कोरिया के लिए 21वें मिनट में इनवू सीयो और जिहून यांग ने 53वें मिनट में गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493