श्रीदेवी की तरह थिरकीं सोनाक्षी

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्टर इंडिया का ‘कांटे नहीं कटते..’ गीत लिजेंड है और इस पर श्रीदेवी का डांस कालजयी बना हुआ है। इसी गाने को ‘ओ जानिया..’ के रूप में ‘फोर्स-2’ में फिर से लिया गया है। श्रीदेवी की ही तरह इस नए वर्जन में अपने डांस का जलवा सोनाक्षी सिन्हा ने बिखेरा है।

सोनाक्षी ने कांटे नहीं कटते के नए वर्जन में गजब का नृत्य किया है। उनके मूव्स एकबारगी यह भ्रम पैदा कर देंगे की कहीं श्रीदेवी तो फिर से नहीं आ गईं।

‘ओ जानिया..’ के बारे में खुद सोनाक्षी कहती हैं, “श्री जी ने जो किया है, मेरा उसको रिप्लेस करने का कोई इरादा नहीं है। उनका कांटे नहीं कटते में डांस एक मिसाल है और उनके जैसा या फिर उसके आसपास कोई भी नहीं पहुंच सकता। नया वर्जन ओ जानिया शानदार है, हमने पुराने गाने को थोड़ा सा अपडेट किया है और आजकल चलन वाले इडीएम संगीत के साथ इसे नए कलेवर में पेश किया है।”

दर्शकों को भी सोनाक्षी का ओ जानिया देखकर श्रीदेवी के कांटे नहीं कटते की याद जरूर आ रही है, क्योंकि सोनाक्षी ने उस लेवल का गाने को ट्रीट किया है।

‘फोर्स-2’ 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता हैं विपुल अमृतलाल शाह और जॉन अब्राहम, इसे अभिनव देव ने निर्देशित किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493