लॉस एंजिलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका सियारा विल्सन पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं। इससे अमेरिकी फुटबाल खिलाड़ी रसेल विल्सन काफी रोमांचित और उत्साहित हैं।
एक सूत्र ने ऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “सियारा और रसेल अपने बच्चे बच्चे को लेकर काफी रोमांचित हैं। सियारा अच्छी महसूस कर रही है। रसेल के खेल का हालांकि सीजन चल रहा है। लेकिन जब भी सियारा को जरूरत होती है, वह उपलब्ध होते हैं। वह दिन में कई बार एक-दूसरे से संपर्क करते हैं।”
इस जोड़ी ने गर्भावस्था की खबर को अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए सियारा के 31वें जन्मदिन के अवसर पर साझा किया।
सियारा ने लिखा, “इस विशेष जन्मदिन पर मुझे मित्रों और परिवारजनों से प्रचुर प्यार प्राप्त हुआ है.. और मैं रोमांचित हूं कि उस सबसे बड़े उपहार को साझा करने को लेकर जो ईश्वर मुझे दे सकता है।”
रशेल ने साझा किया, “सभी का सबसे बड़ा आशीर्वाद, हमेशा के लिए आभारी, बेबी विल्सन आ रहा है।”
dharmpath.com dharmpath