स्पेनिश लीग : अलावेस को हराकर रियल शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 10वें दौर के मुकाबले में अलावेल को रविवार को 4-1 से हराते हुए तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

इस मैच में रियल के सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई। इसमें एक गोल पेनाल्टी पर किया गया जबकि एक गोल डिफलेक्शन पर किया गया। रोनाल्डो हालांकि एक पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके।

एक अन्य मैच में एफसी बार्सिलोना ने ग्रानाडा को 1-0 से हराया। बार्सिलोना अब तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बार्सिलोना के लिए मैच का एकमात्र गोल 48वें मिनट में राफिन्हा ने किया।

अन्य मैचों में सेविला ने स्पोर्टिग गिजोन को 1-1 की बराबरी पर रोका विलारियल को इबार के हाथों 0-1 से हार मिली। इस हार ने विलारियल को तालिका में तीसरे स्थान पर जाने से रोक दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493