एनिमेटेड किरदार के लिए डबिंग में आनंद उठाया : बप्पी लाहिड़ी

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने डिज्नी की नई एडवेंचर फिल्म ‘मोआना’ के गीत ‘शोना’ के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्म में एक विशाल केकड़े के किरदार ‘टमाटोआ’ के संवाद को भी आवाज दी है।

एक बयान में डिज्नी इंडिया, स्टूडियो की उपाध्यक्ष अमृता पांडेय ने कहा, “डिज्नी इंडिया में, हमारा विश्वास है कि दर्शक फिल्म का आनंद तभी उठाते हैं जब वे उससे अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। ‘जंगल बुक’ के गीत हमारे अभियान का मुख्य आर्कषण रहे हैं और अब ‘मोआना’ के साथ भी यही है। हम इस किरदार का आनंद और इसके संगीत को बरकरार रखना चाहते थे। बप्पी दा फिल्म के गीत और संवाद को आवाज देकर खुश हैं। “

पांडेय ने कहा, “बप्पी दा के प्रशंसक हर आयु वर्ग में हैं और वह इस किरदार और गाने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।”

बप्पी लाहिड़ी ने कहा, “मैं हमेशा नई चीजें करने के लिए उत्सुक रहता हूं। यह पहली बार है जब मैंने किसी एनिमेटेड किरदार के लिए डबिंग की है। इसे करने के दौरान मैंने बहुत आनंद उठाया। इसमें जिस किरदार की भूमिका मैंने निभाई, वह मेरे व्यक्तित्व से मेल खाता है। यह वास्तव में एक स्वर्णिम याद है। “

अभिनेत्री अउली करावाल्हो और अभिनेता ड्वेन जानसन ने भी ‘मोआना’ में अपनी आवाजें दी है।

यह फिल्म भारत में दो दिसम्बर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493