ऋषि चाहते हैं रणबीर की ‘चिकोटी काटना’

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर द्वारा अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्म ‘चांदनी’ के एक दृश्य की ‘ए दिल है मुश्किल’ में नकल उतारने के बाद, अब दिग्गज अभिनेता अपने बेटे को ‘जवाब’ देना चाहते हैं।

एक ट्विटर यूजर ने फिल्म के उस दृश्य का वीडियो साझा किया जिसमें रणबीर और अनुष्का का दृश्य है। यूजर ने इस दृश्य को ‘ए दिल है मुश्किल’ की ‘सबसे अच्छी बात’ कहा।

इसका जबाव देते हुए ऋषि ने ट्विटर पर साझा किया, “हां, वो मेरा बेटा है जिसने मेरे दृश्य पर एडीएचएम (ए दिल है मुश्किल) में हाथ आजमाया है। जल्दी ही मैं उसके दृश्य पर हाथ आजमाऊंगा। वैसे ही उसकी चिकोटी काटूंगा।”

फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ शुक्रवार को रिलीज हुई है और पहले हफ्ते में इतने 35.60 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में ऐश्वर्य रॉय बच्चन और पाकिस्तानी अभिनेता फवद खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493