नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इस साल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार में आसानी) रैकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी मिली।
विश्व बैंक के साथ मिलकर बनाई कई केंद्र सरकार की रिपोर्ट ‘व्यापार सुधार, 2016 के कार्यान्वयन में राज्यों का आकलन’ में औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग की रैंकिंग में ये दोनों राज्य व्यापार में आसानी के लिए राज्यों द्वारा नियमों के कार्यान्वयन में शीर्ष पर रहे हैं।
वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, “इस साल दूसरी बार यह रिपोर्ट जारी की गई है और राज्यों में वास्तव में सुधारों को लागू करने के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है। तेलंगाना पिछले साल 13वें नंबर पर था, हरियाणा 14वें पर था (इस साल 6ठे नंबर पर), उत्तराखंड 23वें नंबर पर था (इस साल 9वें नंबर पर)।”
वहीं, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शीर्ष 5 में हैं। इस साल शीर्ष के 10 राज्यों में हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र है।
विश्व बैंक के कंट्री डाइरेक्टर जुनैद अहमद ने कहा कि नवीनतम रैंकिंग से पता चलता है कि कम आय वाले राज्यों ने दूसरों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
अहमद ने कहा, “इस रिपोर्ट का सबक यह है कि कैसे व्यवसाय करने का विकेंद्रीकरण हो रहा है और भारत की आर्थिक ताकत उभर रही है। ब्राजील और रूस दूसरे दो अन्य बड़े देश हैं जो भारत की तरह उपराष्ट्रीय स्तर की तरफ बढ़ रहे हैं।”
वहीं, सोमवार को नीति आयोग ने भी एक नया सूचकांक जारी किया जिसमें विभिन्न राज्यों में कृषि विपणन को आसान बनाने के लिए सुधारों के कार्यान्वयन के स्तर को दर्शाया गया है। इस सूचकांक में महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान शीर्ष पर हैं।
dharmpath.com dharmpath