मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मिला-जुला रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.18 बजे 8.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,921.58 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.70 अंकों की मजबूती के साथ 8,632.40 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 35.97 अंकों की तेजी के साथ 27966.18 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.45 अंकों की तेजी के साथ 8,653.15 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath