बारटेला (इराक), 1 नवंबर (आईएएनएस)। इराकी सेना के विशेष बलों ने मोसुल के स्थानीय टेलीविजन केंद्र के मुख्यालय पर नियंत्रण कर लिया है।
बारटेला (इराक), 1 नवंबर (आईएएनएस)। इराकी सेना के विशेष बलों ने मोसुल के स्थानीय टेलीविजन केंद्र के मुख्यालय पर नियंत्रण कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इराकी संयुक्त संचालन के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल तालिब शगाती ने बारटेला अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि मोसुल टेलीविजन केंद्र पर नियंत्रण का अर्थ शहर पर नियंत्रण होता है।
टीवी केंद्र की इमारत मोसुल के गोबजाली जिले में स्थित है, और इसे उत्तरी इराक में स्थित आईएस के गढ़ में गठबंधन सेना को पूर्व से प्रवेश की सुविधा देने वाला एक मुख्य प्रवेश बिंदु माना जाता है।
शगाती ने कहा कि इलाके में आईएस लड़ाकों के साथ संघर्ष अभी भी जारी है, यद्यपि इराकी सैनिक पूर्वी मोर्चे से मोसुल पर हमले के क्रम में पास के अल-कुदस में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।
शगाती ने कहा, “इस समय हमारे सैनिक मोसुल के सरकारी टेलीविजन के इमारत के अंदर हैं। मोसुल के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि हमने अब वास्तव में शहर को आजाद कराने का अभियान शुरू कर दिया है।”
मोसुल को आईएस से आजाद कराने का अभियान 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था।
आईएस ने जून 2014 में मोसुल पर कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath