चीन के कोयला खान विस्फोट में 33 खनिकों की मौत

बचावकर्मियों ने बुधवार सुबह 15 अन्य खनिकों के शव निकाले, जो लापता थे। इससे पहले मंगलवार दोपहर तक 18 खनिकों की मौत की पुष्टि की जा चुकी थी।

योंगचुआन जिले के लाइसु कस्बे में एक निजी स्वामित्व वाली जिनशानगोउ कोयला खान में उस वक्त कुल 35 खनिक काम कर रहे थे, जब गैस विस्फोट हुआ। इनमें से दो खनिक अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, जबकि 33 वहीं फंस गए।

जिला सरकार के प्रमुख लुओ किंगकुआन ने कहा कि खान की प्रबंधन टीम ओर से की गई गलती की पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

प्रारंभित जांच से अब तक ये सामने आया है कि कोयला खान की खनन सीमा काफी आगे बढ़ गई थी और इसमें पर्याप्त उपकरण नहीं थे। साथ ही जिन उपकरणों से काम किया जा रहा था, वे काफी खराब थे। प्रबंधन का कार्य भी सही नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493