मोरक्को में मछली विक्रेता की हत्या मामले में 11 गिरफ्तार

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मोसिने फिकरी (31) अपनी मछलियों को वापस पाने के लिए एक कूड़े के ट्रक में अपने कुछ साथियों के साथ कूदा था, जब उसे रोलर के नीचे कुचल कर मार दिया गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, फिकरी के माल को स्थानीय अधिकारियों ने जब्त कर लिया था। स्थानीय अधिकारियों का कहना था कि वह जिन जलजीवों को बेचने जा रहा था, उनमें इस साल की संरक्षित प्रजातियां भी शामिल थीं।

इस संबंध में जारी बयान में अभियोजन पक्ष ने कहा है कि 11 संदिग्धों को गैर-इरादतन हत्या और सार्वजनिक दस्तावेजों की जालसाजी के आरोपों के संबंध में एक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।

प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि कूड़े के ट्रक चालक को फिकरी के माल को जब्त करने वालों की ओर से रोलर के क्रशर को चलाने का निर्देश मिला था, जबकि फिकरी अन्य लोगों के साथ ट्रक में अपनी मछलियों को लादने से रोकने की कोशिश कर रहा था।

इस घटना के बाद शुक्रवार को देशभर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493