‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अपनी मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है।

फिल्म में अतिथि भूमिका निभा रहीं प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है और इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती। चार नवंबर।”

प्रिंयका ने फिल्म का ट्रेलर साझा किया। इसमें फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर सहित 116 कलाकार हैं।

‘व्हेंटिलेटर’ निर्देशक राजेश मापुस्कर द्वारा लिखित और निर्देशित है। वह अपनी फिल्म ‘फरारी की सवारी’ के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म की कहानी परिवार के एक बीमार वरिष्ठ सदस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गणपति महोत्सव के कुछ दिन पहले ‘व्हेंटिलेटर’ पर रखा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493