इस्लामाबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के राजदूत ज्यां फ्रांस्वा कॉशन ने कहा है कि 28 देशों का संघ भारत और पाकिस्तान के बीच तनावों को दूर करने के लिए काम कर रहा है।
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, राजदूत फ्रांस्वा ने कहा, “यूरोपीय संघ (ईयू) विभिन्न पक्षों के साथ कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है।”
टीवी चैनल एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार, फ्रांस्वा ने कहा कि ईयू के राजनयिक प्रयास एक निरंतर प्रक्रिया है और लोगों को हमेशा नहीं दिखते हैं।
राजदूत ने कहा कि ईयू मानवाधिकार के कथित उल्लंघन का मुद्दा भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ उठा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्षों को वार्ता की मेज पर बैठना होगा।
dharmpath.com dharmpath