हे ने किम ब्योंग-जून को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है, जो सियोल के कूकमिन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत रोह मू-हे के कार्यकाल में भी प्रेजीडेंशियल पॉलिसी सेक्रेटरी रह चुके हैं।
हे की करीबी शोई सून-सिल पर राष्ट्रपति के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता का फायदा उठाकर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप और धोखाधड़ी का आरोप है।
पार्क ने रविवार को आठ मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिमतंडल में फेरबदल किया। हालांकि इससे लोगों की नाराजगी दूर होती नहीं दिख रही है। हे की सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी के एक धड़े का विरोध भी इस मुद्दे पर झेलना पड़ रहा है।
मुख्य विपक्षी दल मिंजू पार्टी ने मंत्रिमंडल के दूसरे सर्वोच्च पद पर बिना किसी पूर्व सूचना के नियुक्ति की अलोचना की। पार्टी का कहना है कि इस पर चर्चा होनी चाहिए थी।
dharmpath.com dharmpath