रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र को मिले सुखोई एसयू-34 बमवर्षक

पूर्वी सैन्य जिला प्रेस सेवा के प्रमुख कर्नल एलेक्जेंडर गोर्देयेव ने बुधवार को बताया, “लड़ाकू विमानों की नई खेप को अगले शैक्षणिक वर्ष से इस्तेमाल में लाया जाएगा। वायु सेना अभ्यास के दौरान इनका पूर्ण प्रशिक्षण होगा।”

गोर्देयेव ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वायु सेना को कितने बमवर्षक लड़ाकू विमान मिले हैं।

सुखोई एसयू-34 बमवर्षक लड़ाकू विमानों से भूमि और जल दोनों पर हमला किया जा सकता है। यह दिन और रात दोनों समय अनुकूल और प्रतिकूल मौसम में भी हमले के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493