गायकों को अधिक महत्व मिल रहा : जोनिता गांधी

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के नए गीत ‘द ब्रैकअप सॉन्ग’ से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे गायक जोनिता गांधी का मानना है कि आजकल गायकों को अधिक महत्व मिल रहा है।

जोनिता ने आईएएनएस से कहा,”जो लोग कैमरों का सामना करते हैं, उनके प्रति लोगों का अधिक आकर्षण रहता है और दर्शकों का अधिक प्यार मिलता है। लेकिन गायक के रूप में मेरा मानना है कि चीजें बदल रही हैं और मुझे लगता है कि गायकों को अधिक महत्व मिल रहा है।”

उनका मानना है कि बॉलीवुड में गायकों के लिए पर्याप्त जगह है।

उन्होंने कहा,”मैं इस तथ्य से सहमत हूं कि लगभग रोज नए गायक आ रहे हैं, लेकिन यह गलत नहीं है। बॉलीवुड में गायकों के लिए काफी जगह है। इंडस्ट्री नई प्रतिभा को मौका दे रही है।”

‘ढिशूम’ से ‘सौ तरह के’ और ‘ओ कधल कनमणि’ से मेंटल मधिल जैसे गीत गा चुकीं जोनिता ने कहा कि वह अपनी राह में आने वाले अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा,”मैं खुश हूं कि मुझे अलग-अलग तरह की व्यापक परियोजनाएं मिल रही हैं। मुझे जो भी गीत मिले, मैं उनसे बहुत खुश हूं। मैं इन दिनों अलग तरह के गीतों पर ध्यान दे रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493