ली बुधवार को एक सप्ताह के लिए यूरेशिया के दौरे पर निकले हैं और उसका पहला चरण किर्गिस्तान है। इसके बाद वह कजाकिस्तान, लातविया और रूस का दौरा करेंगे।
इस दौरे के दौरान वह चीन के इन देशों के साथ संबंध को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय तंत्र विकसित करने और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने का प्रयास भी करेंगे।
ये चारों देश ऐतिहासिक सिल्क रोड से जुड़े हुए हैं और विश्लेषकों का मानना है कि ली का यूरेशिया दौरा चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के संयुक्त क्रियान्वयन को बढ़ावा देगा।
dharmpath.com dharmpath